पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के रामबाग में शिक्षिका से 4 लाख 55 हजार रुपये की छिनतई, पुलिस कर रही जांच
पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के रामबाग के पिंकी सिटी मोड़ के समीप शनिवार को दोपहर लगभग 2 बजे स्टेट बैंक के मेन ब्रांच से रुपए निकाल कर लौट रही सरकारी स्कूल की शिक्षिका से बाइक सवार बदमाशों ने छीनतई की घटना को अंजाम दिया है. बदमाश शिक्षिका से 4 लाख 55 हज़ार रुपए झपटकर भाग निकले वहीं पीड़ित शिक्षिका ने थाना पहुंचकर आवेदन दिया है जहां पुलिस मामले की छानबीन में जुटी