पूर्णिया पूर्व: ब्रह्मज्ञानी कामत गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
भवानीपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मज्ञानी कामत गांव के सुरेंद्र राम के पुत्र शिवनंदन राम अपने बाइक पर सवार होकर रुपौली बाजार से सब्जी लेकर अपने घर जा रहे थे। दरगाह गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर। बाइक पर सवार शिवनंदन राम गंभीर रूप से हुए घायल। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक बाइक लेकर मौके से हुए फरार। घायल युवक की GMCH में हुई मौत।