पूर्णिया पूर्व: दिवानगंज स्थित टोल गेट पर हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का किया गया भव्य स्वागत
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के दीवानगंज स्थित टोल गेट पर शनिवार को संघ्या करीब 4 बजे सैकड़ो की संख्या में भाजपा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा में पूर्णिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत किया गया। जिस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को भी संबोधित किया।