बिंदकी: हरसिंहपुर गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात को नन्हे कुशवाहा उम्र लगभग 45 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शुक्रवार की सुबह 7 बजे लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक मूल रूप से कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र के अहिरवा का रहने वाला था।