बिलग्राम: शेखवापुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Bilgram, Hardoi | Apr 19, 2026 हरदोई में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर का शव माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखवापुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला।पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर छानबीन कर रही है।जानकारी के अनुसार घेघइयां मजरा बढ़नवा निवासी 35 वर्षीय त्रिवेणी शनिवार सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था।काफी देर बाद भी वह ईंट-भट्ठे पर नहीं पहुंचा,जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।