बांदा: पल्हरी गांव में जमीन के विवाद पर परिवार के दो लोगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल
Banda, Banda | Apr 14, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव में जमीन के विवाद पर परिवार के ही दो लोगों नें युवक को मारपीट कर घायल कर दिया है। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई है। और घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक जिला महोबा के कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर कबरई का निवासी है।