बिजनौर: गांव जलालपुर भूड़ जंगल में गुलदार ने 45 वर्षीय किसान को बनाया निवाला, नाराज किसानों ने अम्हेड़ा चौक पर लगाया जाम
Bijnor, Bijnor | Aug 23, 2024 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर भूड़ में एक 45 वर्षीय किसान पिंकी को खेत पर काम करने के दौरान गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया। पिंकी की मौत के बाद नाराज किसानों ने नूरपुर मार्ग पर अम्हेड़ा चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया। लगातार पुलिस के अधिकारी जाम खुलवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। और किसान बिजनौर जिले को गुलदार मुक्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं।