मुसाफिरखाना: थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने मारपीट की घटना में वांछित 1 अभियुक्त को मुराइन का पुरवा के पास से किया गिरफ्तार।
अमेठी जनपद के थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मारपीट की घटना में वांछित अभियुक्त नितिन विक्रम सिंह पुत्र बृजेश सिंह उर्फ कप्तान सिंह निवासी ग्राम सादीपुर थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी को ग्राम मुराइन का पुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के सम्बंध में पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाई की जा रही है।