भरतपुर: आगरा में ब्लैकमेल से तंग महिला ने होटल में अपने मामा की हत्या की
मलपुरा के होटल में भरतपुर की महिला ने रिश्ते के मामा की हत्या कर दी। आरोपी महिला के अनुसार, मृतक आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध का दबाव बना रहा था। योजना के तहत महिला चाकू-हथौड़ा लेकर होटल पहुंची। शराब पीने के दौरान विवाद हुआ तो महिला ने मिर्ची स्प्रे डालकर ब्लेड से गला काटा और हत्या कर दी।