दमोह: मार्च 2024 में कुल 958 हैंडपंप का किया गया सुधार कार्य,पेयजल समस्या कि शिकायतो के लिए प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन न.
Damoh, Damoh | Apr 9, 2024 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रतिदिन हैंडपंपों का सुधार कार्य करवाया जा रहा हैं। माह मार्च 2024 के पहले सप्ताह में कुल 221, दूसरे सप्ताह में कुल 238, तीसरे सप्ताह में कुल 232 एवं चौथे सप्ताह में कुल 267 हैंडपंप का सुधार कार्य करवाया गया। इस प्रकार माह मार्च 2024 में एक माह में कुल 958 हैंडपंप का सुधार कार्य करवा कर पेयजल प्रदाय कराया गया हैं।