दमोह: खाने की दाल में मरी हुई मकड़ी मिलने के बाद बांदकपुर बाईपास स्थित आरसेटी संस्थान का संयुक्त जांच दल ने किया निरीक्षण
Damoh, Damoh | Apr 8, 2024 बांदकपुर बाईपास न्यू दमोह स्थित आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का संयुक्त जांच दल ने औचक निरीक्षण कर संस्थान की कैंटीन की किचन में तैयार दाल,चावल,कढ़ी एवं रोटी के नमूने जांच हेतु लिए। उक्त संस्थान में शाकाहारी भोजन वितरित करने वाले डिनर सर्विस द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को तैयार दाल में मकड़ी के मिलने की शिकायत मिली थी।