दमोह: प्रेक्षक श्री संबाशिवा और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मतदान सामग्री वितरण हेतु पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर का लिया जायजा
Damoh, Damoh | Apr 9, 2024 लोकसभा क्रमांक 7-दमोह संसदीय क्षेत्र में मतदान हेतु सामग्री वितरण सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का सामान्य प्रेक्षक श्री संबाशिवा के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रॉंग रूम सहित अन्य कक्षों, पार्किंग स्थल, पेयजल व्यवस्था, पंडाल, सामान वितरण व्यवस्था आदि के संबंध में भी जानकारी ली।