दमोह: मल्लपुरा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर अहिरवार समाज की बैठक संपन्न, धूम धाम के साथ मनाई जाएगी जयंती
Damoh, Damoh | Apr 9, 2024 दमोह प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 अप्रैल को संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसके चलते आज शहर के नया बजार नंबर 3 मल्लपुरा कमेटी हाल में डॉ भीमराव अम्बेडकर समारोह समिति के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे अंबेडकर जयंती के विषय में चर्चा करते हुए। धूम धाम के साथ जन्मजयंती मनाने का संकल्प लिया।