शाहजहांपुर: 171 गुम मोबाइल बरामद, 40 लाख की संपत्ति स्वामियों को सुपुर्द, मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे खिले
शाहजहाँपुर। सर्विलांस सेल, एसओजी और थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए 171 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए गए अभियान में लगातार मॉनीटरिंग और तकनीकी सर्विलांस के जरिए सफलता मिली।