पैर की हड्डी टूटने पर भर्ती 18 वर्षीय युवक की मौत, ₹22 लाख के बिल पर मचा बवाल
झारखंड के रांची में राज हॉस्पिटल में लातेहार निवासी राजू कुमार रंजन सड़क हादसे में पैर की हड्डी टूटने के बाद इलाज के लिए राज हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। आरोप है कि भर्ती के बाद 2–3 दिनों तक घाव की ड्रेसिंग नहीं की गई, जिससे संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया। करीब 40 दिन इलाज के बाद डॉक्टरों ने पैर काटने की सलाह दी और बाद में युवक की मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल ने करीब ₹22 लाख का बिल थमा दिया। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर विरोध किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।