कार बचाने के प्रयास में पार्सल कंटेनर खाई में उतरा, चालक सुरक्षित
शिवपुरी-जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-46 स्थित पूरणखेड़ी के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक पार्सल से भरा कंटेनर कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गया। कंटेनर आगरा से इंदौर पार्सल लेकर जा रहा था।चालक जितेंद्र निवासी धौलपुर ने बताया कि अचानक सामने आई कार को बचाने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कंटेनर खाई में चला गया।