जमुई: लक्ष्मीपुर जॉब कैंप में 10 युवाओं का चयन, जिले में 600 पदों पर होगी भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 22, 2026 जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियोजन सह जॉब कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 35 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 10 युवाओं का सुरक्षा जवान पद के लिए चयन किया गया।