कोंडागांव: कोंडागांव जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार के तहत चावल महोत्सव, रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन
राज्य शासन के निर्देशानुसार कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायतों में आज गुरुवार को सुशासन तिहार अंतर्गत चावल महोत्सव, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार कार्यक्रम में ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ लंबित आवास एवं रोजगार संबंधी प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत...