लोहाघाट: चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
गुरुवार को पुरोहित चंद्रशेखर कलौनी और भुवन कलौनी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दोपहर दो बजे बाद कथा वाचक पुरोहित खिलानंद कलौनी ने प्रवचन में कहा कि जो मनुष्य शिव भक्ति में स्वयं को समर्पित कर देता है, वह जन्म-मरण के बंधनों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन नश्वर है और इसकी सार्थकता शिव भक्ति में ही निहित है।