लोहाघाट: विकास खंड लोहाघाट में चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन जारी
बुधवार को पुरोहित चंद्र शेखर कलौनी और भुवन कलौनी ने पूजा-अर्चना संपादित कराई। दोपहर दो बजे बाद कथा वाचक पुरोहित खिलानंद कलौनी ने कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त होता है, वह भाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि हम कलयुग में जी रहे हैं, जिसमें बड़े-बड़े महात्माओं ने गहरा चिंतन किया है। जो भक्ति को धारण करता है, वह कलयुग के प्रभाव से बच जाता