गुमला: सेवा सप्ताह के तहत तिर्रा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों ने उठाया लाभ
Gumla, Gumla | Jul 11, 2026 विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गुमला प्रखंड की ओर से सेवा सप्ताह के तहत करौंदी पंचायत के तिर्रा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना जागरूक करना था।