बाड़मेर: जिले के युवाओं ने पुलिसकर्मी निरंजन सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Mar 16, 2024 शनिवार को बाड़मेर के युवाओं ने सिरोही के जाँबाज़ पुलिसकर्मी निरंजन सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। युवाओं ने कहा कि निरंजन सिंह ने अपने कर्तव्य निर्वहन को लेकर अपना बलिदान दिया है। इसके चलते निरंजन सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए और उनके नाम से सिरोही में स्मारक बनाया जाए।