घाटमपुर: महुआपुर गांव में युवक द्वारा एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप, महिला ने एसीपी से की शिकायत
सजेती थाना क्षेत्र के महुआपुर गांव निवासी एक महिला ने घाटमपुर एसीपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है कि सजेती पुलिस दबंग युवक पर कार्रवाई नही कर रही है। युवक ने उसे रास्ते में घसीटकर पीटा था,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घाटमपुर एसीपी ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।