घाटमपुर: चवँर गाँव मे हार्वेस्टर से गेहूं की कटरी के दौरान निकली चिंगारी से लगी आग,पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घाटमपुर क्षेत्र के चवँर गांव में हार्वेस्टर से गेहूं की कतराई के दौरान निकली आग की चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। वहीं किसानों ने आग लगी देखी घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी में मशक्कत के बाद आग में काबू पाया हैं।आग की चपेट में आने से गेहूं की लगभग 5 बीघा फसल जलकर राख हो गई।