घाटमपुर: मढ़ा गांव में पिता की डांट के चलते बेटे ने गांव के बाहर लगाई फांसी, बिगड़ी हालत,डॉक्टरों ने किया जिला अस्पताल रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव में पिता की डांट के चलते बेटे ने गांव के बाहर पेड़ में रस्सी के सारे फांसी लगा ली।वही जानवर चला रहे ग्रामीणों ने युवक को फांसी लगाते हुए देखा तो परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके में पहुंचे परिजन आनन फानन में युवक को सीएचसी घाटमपुर लाए,जहां डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार कर युवक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।