घाटमपुर: जहांगीराबाद गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर,हुई मौके पर मौत,शव को भेजा PM हाउस
घाटमपुर क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार युवक की मौके दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।