खंडवा नगर: खंडवा के जंगल में सांभर का कत्ल, 35 किलो मांस व हथियार बरामद, शिकारी नेटवर्क मुंबई-भोपाल तक फैला, 7 आरोपी फरार
खंडवा जिले के नर्मदा नगर वन परिक्षेत्र (चांदगढ़ रेंज) में वन विभाग की टीम ने 9 मई की रात वन्यजीव शिकार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम ने संरक्षित वन्यजीव सांभर के शिकार मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 35 किलो मांस और धारदार हथियार जब्त किए हैं।