तमाड़ 1: मुरपा ऊपरटोली में घर की दीवार गिरने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत
Tamar 1, Ranchi | Jun 19, 2025 तमाड़ थाना क्षेत्र के मुरपा ऊपर टोली में बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 6 साल की मासूम संजोती कुमारी की जान चली गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजोती अपने पिता दुखु मुंडा के साथ मुरपा ऊपर टोली में रहती थी. बुधवार शाम वह घर के आंगन में खेल-कूद कर रही थी, तभी लगातार हो रही भारी बारिश के कारण घर की पुरानी मिट्टी की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. दीवार इत