भीलवाड़ा: वंदे गंगा अभियान के तहत भीलवाड़ा में निकली विशाल साइकिल और पैदल रैली, बच्चों से बुजुर्गों तक ने दिखाई भागीदारी
जल संरक्षण,ईंधन बचत और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शहर में विशाल साइकिल एवं पैदल रैली का आयोजन किया गया।जिला प्रशासन,जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र और भीलवाड़ा साइकिल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में खिलाड़ियों,खेल प्रशिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया