नारायणपुर: नारायणपुर जिले में 2 नवंबर को आयोजित होंगे राज्योत्सव, निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश
कलेक्टर नम्रता जैन ने 2 नवंबर को जिला स्तर पर होने वाले राज्योत्सव के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति तेज करने, सरकारी योजनाओं के लाभ पात्रों तक पहुंचाने और लंबित पेंशन व दस्तावेज़ प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।