जांजगीर: 6 माह से वेतन नहीं मिलने से पोषण पुनर्वास केंद्र के कर्मियों में नाराजगी, कलेक्टर से लगाई गुहार
जांजगीर-चांपा। जिले के विभिन्न पोषण पुनर्वास केंद्रों में कार्यरत अटेंडर और कुक पिछले छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से बकाया वेतन दिलाने और बंद पड़े पोषण पुनर्वास केंद्रों को पुनः संचालित करने की मांग की है। कर्मचारियों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि अकलतरा, पामगढ़, बम्हनीडीह।