बहराइच: मेडिकल कॉलेज का प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश
शनिवार को जनपद बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।