🔳शासकीय तिलक महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नशामुक्त युवा भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
🔳नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया, नशामुक्त समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
🔳कटनी - प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नशामुक्त युवा भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रो. सुनील कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा कार्यक्रम प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग और जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
भाषण प्रतियोगिता में दीपा विश्वकर्मा ने प्रथम, अमित साहू ने द्वितीय तथा प्रज्ञा सोनी एवं करण चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. जी.एम. मुस्तफा, प्रो. ज्योत्सना आठया एवं डॉ. सुचि सिंह ने निभाई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर डॉ. शैलजा बरसैंया, डॉ. शोभाराम पाटिल, डॉ. राजश्री शर्मा, डॉ. जय प्रकाश अवस्थी सहित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयप्रकाश अवस्थी ने किया तथा आभार डॉ. आर.पी. सिंह ने व्यक्त किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026