तुलसीपुर: दो दिवसीय दौरे पर देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगे रात्रि विश्राम
20 मार्च गुरुवार शाम 4:00 बजे देवीपाटन शक्तिपीठ पर दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवी पाटन शक्ति पीठ पर रात्रि विश्राम करेंगे एवं सुबह पूजन अर्चन के बाद अयोध्या के लिए रवाना होंगे।