पाटी: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में पाटी के शिक्षकों ने रैली निकाली, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Pati, Barwani | Apr 11, 2026 विकास खंड मुख्यालय पर शिक्षक पात्रता परीक्षा TET की अनिवार्यता के विरोध में अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। एकत्रित होकर शिक्षकों ने अपनी सेवा सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ी मांगों को विस्तार से रखा। इसके बाद रैली निकालकर तहसील कार्यालय NT दीपक मर्सकोले को ज्ञापन सौंपा। मांगों का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।