करतला: साजापानी में 5 लाख की सड़क गायब, भ्रष्टाचार का आरोप, बरसात से पहले मरम्मत न होने पर कट जाएगा गांव
Kartala, Korba | May 27, 2026 कोरबा के वनांचल इलाके साजापानी में विकास के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है। पांच लाख रुपये की लागत से बनी सड़क पांच साल भी नहीं टिक पाई। सड़क उखड़ गई, पुलिया में दरार पड़ गई और अब हालात ऐसे हैं कि सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। आरोप है कि DMF फंड की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई, जबकि ग्रामीण आज भी कीचड़ और गंदगी भरी सड़क पर जान जोखिम में डालकर चलने को मज