गोरखपुर: गोरखनाथ पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेवरात और नकदी बरामद की
गोरखपुर के गोरखनाथ थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक हाथ पलानी, दो पायल और 2,810 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई को पीड़िता अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे।