समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया सुर्यकंठ मोहल्ले में दो पक्षों में हिंसक झड़प
मुफस्सिल थानाक्षेत्र के लगुनिया सुर्यकंठ मोहल्ला में दो पक्षों के बीच विवाद में हिंसक झड़प में बदल गया. देर रात हरवे हथियार से लैश एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर जाकर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें भतीजा गंभीर रूप से जख्मी है. जख्मियों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में उपचार कराया गया है.