सिमरिया: पन्ना-छतरपुर नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा खाई में गिरा, महिला बाल-बाल बची
Simariya, Panna | May 15, 2026 "पन्ना-छतरपुर नेशनल हाईवे पर आज शाम रफ्तार का जानलेवा रूप देखने को मिला। मदर टेरेसा अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, लेकिन गनीमत रही कि चालक और सवार महिला की जान बाल-बाल बच गई। हाईवे पर बढ़ते ये हादसे अब यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।"