महोबा: पुलिस कार्यालय में वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | May 4, 2026 महोबा एसपी शशांक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय से गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस पहल के अंतर्गत जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से सीधे जुड़कर जनसमस्याओं के समाधान में सहभागी बने। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा निस्तारण के निर्देश दिए गए।