मिहींपुरवा: नायबतहसीलदार के कार से बत्ती उतरवाने पर राजस्व प्रशासनिक संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,व की कार्यवाई की मांग
मिहींपुरवा के नायब तहसीलदार अर्सलान राशिद की निजी गाड़ी पर लाल नीली बत्ती लगी थी। रविवार की रात अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे ट्रैफिक इंचार्ज ने उनकी गाड़ी रोक कर लाल नीली बत्ती को हटवाया और ₹2500 का चालान काटा। इस मामले में राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ ने मंगलवार को जिलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन सौपा है। साथ ही कार्यवाई की मांग की।