पटना ग्रामीण: पटना में मुख्यमंत्री ने की विधि व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधि व्यवस्था की उच्य स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में कई फैसले लिए गए. बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा -विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न हो. पुलिस कर्मियों की बहाली तेजी से की जाय.