पटना ग्रामीण: पटना के ताज होटल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, इन्वेस्टर्स के लिए बिहार में बन गया है माहौल
पटना के ताज होटल में टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को बिहार आने से जो हिचकिचाहट थी उसे मैंने दूर कर दिया है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग अफवाह फैला रहे हैं वह लोग बिहार को बदनाम ना करें।