पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा- CM नीतीश कुमार जब-जब बैठक करते हैं तब-तब क्राइम और बढ़ जाता है
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार का लॉ एंड ऑर्डर चौपट हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब-जब बैठक करते हैं तब तब क्राइम और बढ़ जाता है। अपराधी सीधे बैठक को चुनौती देते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पुलिस प्रशासन, अधिकारी या पदाधिकारी पर कार्यवाई नहीं होती है।