पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 4 फ्लाइट कैंसिल, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी का असर हवाई सेवा पर पड़ा है। पटना एयरपोर्ट पर वेब चेक इन और टिकट बुकिंग में दिक्कत आ रही है। जिस वजह से कुछ फ्लाइट्स लेट हैं और 4 फ्लाइट रद्द कर दी गई है। सर्वर में गड़बड़ी के चलते एयरपोर्ट पर मैन्युअल तरीके से यात्रियों के सामान व सुरक्षा जांच की जा रही है। देरी होने पर 3 इंडिगो, 1 स्पाइज जेट की फ्लाइट को रद्द की गई है।