पटना ग्रामीण: पटना स्थित अपने कार्यालय में मंत्री नितिन नवीन ने दी जानकारी, नगर विकास विभाग के तहत दो निर्णय लिए गए
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी है की नगर विकास विभाग के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में दो निर्णय लिए गए हैं। जिसमें बिहार नगर पालिका एक्ट में संशोधन किए गए हैं और मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना को प्रारंभ किया गया है।