पटना ग्रामीण: बेली रोड स्थित एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन के दफ्तर में छापेमारी, निर्माणाधीन पुल के गिरने से संबंधित है मामला
एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शंस कंपनी के पटना सहित कई ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी की टीम ने छापेमारी की है। ये छापेमारी कंपनी के रीजनल ऑफिस सहित प्रोजेक्ट ऑफिस पर की गयी। वहीं एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शंस कंपनी के दिल्ली स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। भागलपुर में निर्माणाधीन अगुवानी घाट से सुल्तानगंज तक बन रहे पुल के गिरने के बाद यह कंपनी चर्चा में आई।