पेण्ड्रा: पेंड्रा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, स्थानीय लोगों ने विरोध जताया
पेंड्रा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार शाम 7 बजे नया बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया गया, जिससे इलाके में हलचल मच गई है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अविनाश कुजूर और एसडीएम विक्रांत अंचल सहित पेंड्रा पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही और पूरे अभियान की निगरानी करती नजर आई।