कुनकुरी: कुनकुरी के श्री टोला में ग्रामीणों की मांग पूरी, दुर्गा पूजा स्थल पर मिला रंगमंच और हाई मास्ट लाइट
कुनकुरी विधानसभा के ग्राम पंचायत कुंजारा के आश्रित ग्राम श्री टोला में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। दुर्गा पूजा स्थल पर हाई मास्ट लाइट स्थापित की गई है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधायक निधि से 3 लाख रुपए की लागत से रंगमंच का निर्माण कराया गया है। हाई मास्ट लाइट से रात्रिकालीन धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में रोशनी की सुविध