नजीबाबाद: भागूवाला में तीन दिन की भारी बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, खेतों में पानी भरा
किसानों ने बताया कि जगह-जगह खेतों में पानी भरने से खड़ी धान की फसल जमीन पर ढह गई है। इस समय धान की फसल को बारिश की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं थी, लेकिन लगातार हो रही बारिश से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों का कहना है कि खेतों में जलभराव के कारण फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। 28 सितंबर को 12:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।